
Sliderअन्य राज्य
होटल में एक ही परिवार के 4 सदस्यों पर फायरिंग

गुवाहाटी : गुवाहाटी के एक होटल मेंहुई जानलेवा गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को एक दुकान जैसी जगह में घुसते और बहुत करीब से दूसरे व्यक्ति पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। गोली लगने के बाद सत्येंद्र पाठक नाम का यह व्यक्ति ज़मीन पर गिर जाता है, जबकि हमलावर गोली चलाकर वहां से भाग जाता है।होटल ‘बिलास इन’ के केयरटेकर पाठक चमत्कारिक रूप से इस गोलीबारी में बच गए हैं और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। यह गोलीबारी सोमवार रात होटल ‘बिलास इन’ में हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के कुछ ही समय बाद, होटल के लीज़होल्डर 34 वर्षीय घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया और गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार भी ज़ब्त कर लिया गया।



