Sliderअन्य राज्य

मुंबई एयरपोर्ट पर गड़बड़ी से हड़कंप, जाने मामला

मुंबई: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक नेटवर्क ठप रहने के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान हवाई अड्डे के कर्मचारियों को ‘चेक-इन’ की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से करनी पड़ी। निजी हवाई अड्डा संचालक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि मंगलवार शाम को हवाई अड्डे पर नेटवर्क में अस्थायी व्यवधान आया था।यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने और हवाई अड्डे की आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए कर्मचारियों ने मैनुअल प्रक्रिया अपनाई। एमआईएएल ने यह भी कहा कि अब तक इस व्यवधान के कारण हवाई अड्डे और उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि नेटवर्क में व्यवधान कितनी देर तक रहा।उडानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 50 मिनट की देरी हुई। रात करीब 9:30 बजे तक 327 उड़ानें विलंबित थीं, जबकि 13 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इनमें से कितनी उड़ानों में सिस्टम ठप होने के कारण देरी हुई।

Related Articles

Back to top button