Sliderअन्य राज्य

मंदिर परिसर में पुजारी का जला शव बरामद

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मंदिर में एक बुजुर्ग पुजारी का जला हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में बामंत माता मंदिर में पुजारी को जला हुआ पाया गया। पुजारी की पहचान गंगा दास (95) के रूप में हुई है, जो घटना के समय मंदिर के बरामदे में सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुबह तक उनका शरीर करीब-करीब पूरी तरह जल चुका था, केवल सिर का एक हिस्सा बचा था। पुलिस ने बताया कि पुजारी सुनने और बोलने में अक्षम थे, ऐसे में इस घटना के दौरान वह मदद के लिए पुकार नहीं सके होंगे, यही कारण है कि किसी को भी इसकी जानकारी नहीं हुई।ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने अपनी संपत्ति भी परिवार के अन्य लोगों को वरासत कर दी थी। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में तो किसी तरह का विवाद नहीं था। कुछ दिनों पहले मंदिर की एक जमीन को लेकर एक व्यक्ति और ग्रामीणों के बीच विवाद जरूर हुआ था। इसी बीच उनकी रहस्यमय हाल में मौत हो गई, जिससे तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button