Sliderपंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर आई नई जानकारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, हल्की ठंड के साथ अब शहर सर्दियों की तरफ बढ़ रहा है। रात में पारा 16 डिग्री के आसपास तक लुढ़कने के बाद अब में भी तापमान 32 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है।एयरपोर्ट पर तो तापमान अब लगातार दूसरे रोज 30 डिग्री चल रहा है तो पंचकूला में तो पारा 30 डिग्री से भी नीचे आ चुका है। तापमान में अब लगातार आ रही गिरावट से धूप से गर्मी का एहसास लगभग खत्म हो गया है और शाम 4 बजे के बाद धूप में ठंडक आ गई है। आने वाले दिनों में 27 अक्तूबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है। क्योंकि उत्तर और पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश से चलने वाली तेज हवाओं से भी शहर का मौसम और ठंडा होगा।

Related Articles

Back to top button