Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने घायल पशु पक्षियों के लिए दिया अंशदान और गांयों को खिलाया चारा और गुड़*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए (PFA) प्यूपल फार ऐनिमल गौशाला पुलिस लांईन में गांयों को चारा व गुड़ खिलाया और घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए अंशदान दिया। इस प्रोजेक्ट में ऐली महिन्दर छाबड़ा ने अपने जन्मदिन पर सहयोग किया।पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया की गाय में तैतीस कोटि देवी देवता वास करते हैं, गाय की सेवा करना बहुत ही उत्तम है,समाज को बेजुबान घायल पशु ,पक्षियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा सेवा के कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।इस अवसर पर पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, पीआरओ सुरेंद्र हांडा,ऐली मनोहर लाल गुप्ता,जयदेव मल्होत्रा,राजेश वर्मा,महिन्दर छाबड़ा,अशोक कुमार व अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button