
फगवाड़ा 2 जनवरी (शिव कौड़ा) स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में उद्योगपति के.के. सरदाना के संरक्षण और प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में माता ठाकुर देवी और नानक चंद सेठी की मधुर समृति को समर्पित 467वां मुफ्त दांतों और जबड़ों का फ्री कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. मनीष जिंदल (आर्थो) ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने 7 जरूरतमंद बुजुर्गों को नए तैयार जबड़े बांटने के पश्चात अपने संबोधन में ब्लड बैंक की समाज सेवा के प्रति समर्पित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए, उपस्थितों को हड्डियों की मजबूती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैंप के दौरान, सी.एम.सी. लुधियाना से पधारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की 25 मेंबरी मोबाइल टीम ने 100 से ज्यादा मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंदों के दांत साफ किए गए और आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गईं। इसके अलावा मरीजों के खराब दांतों की फिलिंग की गई। कैंप के दौरान 25 नए जबड़े बनाने की अगली प्रक्रिया को पूरा किया गया। रगबोत्रा ने बताया कि अगला कैंप गुरुवार, 15 जनवरी को लगाया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप दुग्गल, गुलशन कपूर, एन.एस. सैनी, गुलाब सिंह ठाकुर, मोहन लाल तनेजा, सुधा बेदी, मुकेश कुमार, रमन नेहरा आदि उपस्थित थे।