
राजस्थान: राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा सेवर थाना क्षेत्र के लुधावई पुलिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कासगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस सुबह के समय घने कोहरे में आगे चल रहे ट्रेलर को नहीं देख सकी और पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।