
जालंधर( )मानव अधिकार परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और तरुण चुग पंजाब के मौजूदा हालातो पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में मुलाकात करके विस्तार से चर्चा की।इस मौके उन्होंने पिछले दिनों उनको विदेशी नंबर से फोन पर मारने की धमकी मिली थी उसके बारे में विस्तार से बताया और इसके साथ प्रशासन के आप सरकार के दबाव में ढीले रवैये के बारे में अवगत करवाया।इस मौके अरुण सिंह और तरुण चुग ने आरती राजपूत को पूरी तरह आश्वस्त किया कि वह पंजाब के डीजीपी से इस मामले को वावत बात करेंगे और इस पर अति शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर जल्दी संज्ञान लेकर आपकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह चिंतित है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जायेगे। आरती राजपूत ने अरुण सिंह और तरुण चुग का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा पंजाब के लोगों की सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और मैं इन शरारती तत्वों से बिल्कुल भी डरने वाली नहीं हुं। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भाजपा मेरे और परिवार के साथ खड़े होकर हर शरारती तत्व को जवाब देगी जो पंजाब की अमन और शांति को भंग करना चाहते है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को मोगा में होने वाली ऐतिहासिक रैली पंजाब में सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के लोगों में अपनी जीत का बिगुल बजाकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।