बोलीविया: बोलीविया में एक रूह कंपा देने वाला मंजर देखने को मिला, जब आसमान से बरसती मौत ने न केवल कई जिंदगियां छीन लीं, बल्कि सड़क पर नोटों का ढेर लगा दिया। एल अल्टो शहर की व्यस्त सड़कों पर एक सैन्य विमान के गिरने से हुई यह दुर्घटना किसी डरावनी फिल्म के दृश्य जैसी थी।बोलीविया की राजधानी ला पाज के बगल में स्थित एल अल्टो शहर में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे , वायुसेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। यह विमान नए बैंक नोटों की एक बड़ी खेप लेकर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान खराब मौसम या तकनीकी खराबी के चलते विमान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए सीधे हाईवे पर जा गिरा।हादसा इतना भयानक था कि विमान की चपेट में सड़क पर चल रहे करीब 15 वाहन आ गए। टक्कर के बाद विमान और कई गाड़ियों में आग लग गई। इस तबाही में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में विमान के क्रू मेंबर्स के साथ-साथ सड़क पर चल रहे आम नागरिक भी शामिल हैं।