दिल्ली: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान जिस रफ़्तार से बढ़ रहा है, उसने मौसम वैज्ञानिकों और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली से लेकर बिहार तक, फरवरी के आखिरी दिनों में ही ऐसी धूप खिल रही है जैसी अमूमन अप्रैल के महीने में देखने को मिलती है। मौसम विभा के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पारा 35°C से 37°C के बीच झूल रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर ‘हीटवेव’ की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में गर्मी घोल दी है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक बना हुआ है मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी तमिलनाडु के मदुरै में 37.0°C दर्ज की गई है अगले एक हफ्ते में मध्य भारत में पारा 2-4°C और चढ़ने के आसार हैं।