दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के बाद अब बैंकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव आया है। अब आपको कैश निकालने के लिए प्लास्टिक कार्ड मशीन में डालने की जरूरत नहीं है। सुरक्षित और स्मार्ट कार्डलेस कैश विड्रॉल के जरिए अब आप अपने स्मार्टफोन से ही पैसे निकाल सकते हैं।आरबीआई ने सभी बैंकों को अपने एटीएम अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में SBI HDFC, ICICI, PNB और Bank of Baroda जैसे बड़े बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई बेस्ड कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं।कार्डलेस ट्रांजैक्शन के लिए बैंकों ने कुछ सीमाएं तय की हैं ताकि सुरक्षा बनी रहे आप एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। एक दिन में यूपीआई के जरिए आप अधिकतम 20,000 रुपये तक का कैश प्राप्त कर सकते हैं।UPI से कैश निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका यह प्रक्रिया बेहद सरल है और इसमें कार्ड क्लोनिंग या पिन चोरी होने का खतरा भी कम रहता है।