
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के द्वारा आयोजित बदलाव रैली 14 मार्च 2026 को मोगा में आयोजित की जा रही है इस बदलाव रैली में भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी विशेष रूप से अपने विचार आप सभी के साथ सांझा करने के लिए आ रहे हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी के 4 साल की कार गुजारी के बारे में भी अपने विचार पंजाब की जनता के साथ सांझा करेंगे आम आदमी की सरकार ने पिछले 4 सालों में गुंडागर्दी, नशा, डकैती, लूटमार, कत्ल जैसी बुराइयों को चरम सीमा तक पहुंचा दिया और अपने किए हुए जनता से वादों को पूरा नहीं किया । इस समय पंजाब की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और इस आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब से अलविदा कहना चाहती है। पंजाब की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में सरकार बनाने के लिए अपना मन बना चुकी है भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कि पंजाब में गुंडागर्दी, नशा, चोरी, डकैती जैसे अपराधों पर नकेल डाल सकती है और पंजाब में शांति का माहौल बना सकती है । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक आईटी विभाग रजनीश सहगल ने बताया कि इस समय जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है उसी तरह पंजाब की जनता भी भारतीय जनता पार्टी की ओर निगाहें लगा कर देख रही है कि जल्द से जल्द पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और अमन, कानून, शांति पंजाब में भी विकसित हो। रजनीश सहगल ने पंजाब की जनता से अपील की है कि वह अधिक से अधिक मात्रा में मोगा में “बदलाव रैली” का हिस्सा बने और अमित शाह जी के विचार सुने।