दिल्ली: अगर आप कल यानी 15 मार्च से कहीं हवाई यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। आपकी फ्लाइट टिकट अब महंगी होने वाली है। मिडिल ईस्ट के युद्ध ने जेट ईंधन की आग बढ़ा दी है, जिसका सीधा खामियाजा अब यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। अकासा एयर सहित देश की लगभग सभी बड़ी एयरलाइन्स ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ डालना शुरू कर दिया है। आखिर आपको अब कितना एक्स्ट्रा खर्च करना होगा और क्यों हवाई सफर दिन-ब-दिन महंगा होता जा रहा है? आइए जानते हैं पूरी खबर।अकासा एयर द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह सरचार्ज 15 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से होने वाली सभी बुकिंग्स पर लागू होगा। यात्रियों को यात्रा की अवधि के अनुसार ₹199 से लेकर ₹1,300 तक का अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। यह सरचार्ज प्रत्येक उड़ान के लिए अलग-अलग लगेगा।अकासा एयर अकेली ऐसी कंपनी नहीं है। बढ़ती लागत के दबाव के चलते एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस पहले ही टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी हैं।