
दिल्ली; युद्ध अब 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, दोनों तरफ हमले और जवाबी कार्रवाई जारी हैं इरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की नई सैल्वो दागी एक मिसाइल तेल अवीव के व्यस्त कमर्शियल स्ट्रीट पर गिरी, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए. इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया इससे पहले इजराइल ने इरान के दो परमाणु केंद्रों और औद्योगिक साइट्स पर हमले किए. इस्फाहान, तेहरान, वेस्ट अजरबैजान और अन्य इलाकों में सैन्य, मिसाइल और औद्योगिक ठिकानों पर भी हमले किए गएसऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर इरानी मिसाइल और ड्रोन हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए कई रिफ्यूलिंग प्लेन क्षतिग्रस्त हुए. लेबनान से इजराइल पर हमले जारी, लेकिन मुख्य फोकस अभी इरान-इजराइल एक्सचेंज पर है जंग शुरू होने से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 2000 से ज्यादा हो चुकी है