Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-NCR, उतर प्रदेश, पंजाब में 3 दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली: देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, यानी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच देश में पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। इसके असर से इस सप्ताह भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चल सकती है। 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में, 19 से 21 अप्रैल के बीच झारखंड में, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में भी लू चलने की संभावना है।IMD के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन घने काले बादल छाए और तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हुआ। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं अब 19, 20, 21 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने से ठंडक रहेगी। उसके बाद अगले 3 दिन मौसम साफ रहेगा, यानी अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है

Related Articles

Back to top button