Sliderअन्य राज्य

पीलीभीत में 7 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का खुलासा

उत्तर प्रदेश : पीलीभीत में 7 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 13 फर्जी कंपनियों का पता चला है, जिनका इस्तेमाल फर्जी बिल बनाने और लेनदेन दिखाने के लिए किया गया।
शिकायतकर्ता मोहम्मद नईम, जो छोटा खुदागंज के निवासी और शाहजी एंटरप्राइजेज के मालिक हैं, वे हैंडपंप इंस्टॉलेशन और लेबर सर्विस का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2026 को अजमल उर्फ समीर राणा नाम का व्यक्ति लोन एजेंट बनकर उनके पास आया। उसने लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे GST ID, पासवर्ड और आधार की जानकारी हासिल कर ली।मामले का खुलासा 13 मार्च को तब हुआ जब जीएसटी विभाग ने नईम से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी GST ID पर करीब 7 करोड़ रुपए की खरीद दिखाई गई है लेकिन रिटर्न फाइल नहीं किया गया। जब नईम ने आरोपी से संपर्क किया तो उसे धमकी और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि 13 फर्जी कंपनियों के नाम पर फर्जी बिल बनाए गए थे। पुलिस सभी कंपनियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Related Articles

Back to top button