लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रोजेक्ट्स की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज लायंस भवन में प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रहित वातावरण का प्रण लिया और लायंस भवन में पौधे लगाने के बाद सिलाई सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से धरती को बचाने का संदेश दिया गया।प्रोजेक्ट डायरेक्टर
ऐडवोकेट जे पी सिंह ने विश्व धरती दिवस के अवसर पर पोस्टर बनवाए व प्रोग्राम का आयोजन किया।सिध्धू साहब ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण,ऊर्जा संरक्षण और रीयूज (reuse) व रीसायकल (recycle) के महत्व के प्रति जागरूक करना था।रीजन चेयरमैन अश्विनी सहगल ने आपने संबोधन में कहा कि क्लब में ऐसे प्रोजेक्ट्स करना एक सराहनीय कदम है।सीनियर वाइस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल, सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,डाक्टर विधि खिंदरी, जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी,लांयन मोहित सलूजा,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा,लांयन ऐ के बहल,हर्षवर्धन शर्मा,गुरदीप सिंह ठुकराल,ऐडवोकेट जेपी सिंह,जसवंत सिंह,रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।