Sliderअन्य राज्य

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

बैंगलोर: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपने नवजात बच्चे की हत्या कर दी। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली स्थित फॉक्सकॉन कारखाने में हुई इस हैवानियत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।सामने आई जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 19 साल की है और उसकी पहचान रेणुका के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि युवती कारखाने में काम करती है और वहां के शौचालय में ही उसने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार युवती अविवाहित थी और सामाजिक लोक-लाज के डर से उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।आरोप है कि जन्म देने के तुरंत बाद युवती ने किसी धारदार चीज से नवजात का गला घोंट दिया। हत्या के बाद मां ने मासूम के शव को कचरे के डिब्बे में एक काली पॉलीथीन के अंदर छिपाकर फेंक दिया। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कारखाने का एक अन्य कर्मचारी शौचालय गया और उसकी नजर डस्टबिन में पड़े खून से सने शव पर पड़ीपुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, युवती की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह पुलिस की निगरानी में है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस कृत्य में कोई और भी शामिल था।

Related Articles

Back to top button