दिल्ली: टांडा के गांव खरड़ खुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल की बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई।मृतक बच्ची के पिता प्यारे लाल ने बताया कि उनकी बेटी सलोनी आज सुबह करीब 8 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो देखा कि कुछ आवारा कुत्ते बच्ची पर हमला कर रहे थे। परिजनों ने तुरंत बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है