दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रार्बट कोर्ट में गुरुग्राम लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। जहाँ कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। आपको बता दें कि ED ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने वाड्रा को समन जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा के ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में नियमित जमानत की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जांच के दौरान वाड्रा को कभी भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया। उन्होंने कोर्ट से वाड्रा को सीधे बरी/रिलीज करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक श्योरिटी जमा करने पर राहत प्रदान की।