ए. पी.जे स्कूल महावीर मार्ग की प्री-प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी से दूसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक आनंदमयी एवं उत्साहपूर्ण पूल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, उत्साह और पानी की मस्ती से गूंज उठा।
रंग-बिरंगे स्विमिंग कॉस्ट्यूम एवं आकर्षक स्विमिंग एक्सेसरीज़ पहनकर बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षिकाओं की देखरेख में बच्चों ने विभिन्न जल-खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मधुर संगीत, आकर्षक सजावट और आनंदपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल शर्मा जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शोरी भट तथा प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती जागृति शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ-साथ एक ताजगी भरा अनुभव प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।
पूल पार्टी के अंत में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन सभी बच्चों के लिए एक सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव बन गया।