Sliderअन्य राज्य

देश में इबोला वायरस की दस्तक, अहमदाबाद में मिला संदिग्ध मरीज

दिल्ली: इबोला वायरस ने देश में दस्तक दे दी है। गुजरात के अहमदाबाद में 3 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिसमें एक संदिग्ध मरीज को क्वारंटाइन कर दिया गया है। प्रदेश के आरोग्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने इसकी जानकारी दी और बताया कि हाल ही में अमीरी लोकाला नामक 37 वर्षीय बैंककर्मी अफ्रीका के कांगो से मुंबई होते हुए वडोदरा आया था। उसे एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। उसके संपर्क में आए 2 लोगों की जांच भी हुई है और तीनों की रिपोर्ट का इंतजार है। मंत्री ने बताया कि “अभी तक टेस्ट की पुष्टि नहीं हुई है, जांच प्रक्रिया जारी है और सभी आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं।” उनके संपर्क में आए दो अन्य लोगों को भी कोरेंटाइन किया गया है। इनमें डॉक्टर सुनिल मूसा शामिल हैं, जो अमीरी लोकाला के संपर्क में थे।

Related Articles

Back to top button