दिल्ली: नौतपा के बीच देश के 10 से ज्यादा राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने के साथ ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने भारत में 15 दिन बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला विनाशकारी तूफान आने की चेतावनी भी है। क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मजबूती से आगे बढ़ रही है।IMD के अनुसार, भारत के इनसैट-3डीएस सैटेलाइट ने भारत की ओर बढ़ रहे 2500 किलोमीटर चौड़े बादलों की तस्वीरें जारी की हैं। यह बादल उत्तर भारत के ऊपर मंडरा रहे हैं, जो मध्य भारत तक फैले हुए हैं। बादलों का यह जमावड़ा आने वाले तूफान और बारिश का संकेत हैं। बादलों का यह घना झुंड पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी भारत से लेकर मध्य भारत तक गर्मी से राहत दिला सकता है।IMD के अनुसार, केरल में 26 मई को मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। मानसून केरल तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका हुआ है। अगले दो-तीन दिन में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद भी नहीं है। लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि मानसून केरल में अब 4 जून तक दस्तक दे सकता है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के प्रेसिडेंट जीपी शर्मा ने भी यही अनुमान लगाया है।