
दिल्ली: सोमवार तड़के मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप पर आए 7.7 तीव्रता के जोरदार भूकंप में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। जनरल सैंटोस शहर में आपदा प्रबंधन प्रमुख एग्रीपिनो डसेरा ने कहा कि अधिकारी अभी भी मौतों और नुकसान की सीमा की पुष्टि कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों और व्यक्तियों की मदद के लिए मिंडानाओ में 1.1 मिलियन से अधिक फैमिली फूड पैक उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई ऊंची इमारतें देखते ही देखते भरभराकर गिरती नजर आ रही हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए घरों और इमारतों से निकलकर सड़कों की ओर दौड़ पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलीपींस के अलावा इंडोनेशिया, जापान और मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।