Sliderअन्य राज्य

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया को हटाने की मांग

हरियाणा: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स पर की गई टिप्पणी के बाद से देशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स विरोध में उतर आए हैं कुरुक्षेत्र अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को दो घंटे हड़ताल कर नारेबाजी की. हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान विनीता कुमारी ने मंगलवार से विरोधस्वरूप प्रदेश में 10 से 12 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक का आह्वान किया है वहीं, रोहतक पीजीआइएमएस की ओर से दो दिनों तक नर्सिंग स्टाफ द्वारा काले बैच लगाकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया हैऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखा है मिली जानकारी के अनुसार, पत्र में चेयरपर्सन रेणू भाटिया को पद से हटाने की मांग की गई है साथ ही उनके खिलाफ केस दर्ज करने का भी अनुरोध किया गया है

Related Articles

Back to top button