
दिल्ली: देश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं सूत्रों के हवाले से खबर है कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं इस फेरबदल में सरकार के कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जिन्हें संगठन में नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी दरअसल, जनवरी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले नितिन नबीन इस महीने के अंत तक अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बिठाने के लिए ही कैबिनेट में बदलाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है हाल ही में बीजेपी ने पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान सौंपी गई है, जबकि दिसंबर 2025 में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जा चुका है इस बीच 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटों और एक उपचुनाव सीट के लिए वोट डाले जाने हैं विधायकों की संख्या के लिहाज से बीजेपी का 10 सीटों पर जीतना तय माना जा रहा है इनमें गुजरात की 4, राजस्थान की 2, मध्य प्रदेश की 2, मणिपुर की 1 और अरुणाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है इसके अलावा ओडिशा की उपचुनाव वाली सीट पर भी बीजेपी की जीत पक्की है हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को दोबारा राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया गया है, जबकि उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है सूत्रों का कहना है कि रवनीत सिंह बिट्टू को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है