पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी बी.वॉक. (मेन्टल हेल्थ एंड कॉउंसललिंग ) सेमेस्टर-ढ्ढ की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के बी.वोक. (मेन्टल हेल्थ एंड कॉउंसललिंग) सेमेस्टर-ढ्ढ की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता ने एक बार फिर एचएमवी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को सुदृढ़ किया है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में अदिति राजपूत ने 8.23 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यागिमा साहनी एवं महक ने 8.15 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गुंतास कौर ने 7.92 एसजीपीए अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्षित एवम गौरवान्वित है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ये छात्राएं भविष्य में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने विभागाध्यक्ष डॉ. अश्मीन कौर तथा संकाय सदस्यों सुश्री प्रिया और सुश्री नंदिता के अथक प्रयासों, समर्पित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा के कारण ही छात्राएं उच्च उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. अश्मीन कौर ने भी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में विभाग की छात्राएं और भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आगे भी शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

Related Articles

Back to top button