एपीजे एजुकेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एपीजे परिवार के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहे हैं।इसी कड़ी में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 19 एवं 20 जून 2026 को नेपाल में आयोजित 8वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
विद्यार्थी तेजस ने सोलो डांस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशानी एवं लवरूप ने डुएट डांस श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा, समर्पण एवं कलात्मक उत्कृष्टता का परिचय दिया।विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से समस्त एपीजे परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। विद्यालय प्रबंधन इन होनहार विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।इस अवसर पर एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने विजेता विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावको को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा का स्रोत है।
विद्यालय परिवार विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी वर्षों में और अधिक सफलताओं की कामना करता है।