दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 537.96 अंक चढ़कर 77,529.18 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 155.55 अंक की बढ़त के साथ 24,177.20 अंक पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाइटन, इन्फोसिस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत से अधिक जबकि जापान का निक्की-225 लगभग चार प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का एसएसई कम्पोजिट भी मामूली बढ़त में रहा।