
बैंगलोर: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल कृषि थापांडा के घर में 33 वर्षीय बिजनेसमैन वैशाक उपाध्याय मृत पाए गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौत से पहले वैशाक ने कृषि से संपर्क करने की कोशिश की थी और कुछ ऐसे संदेश भेजे थे, जिनसे उनके मानसिक तनाव में होने का संकेत मिला।यह मामला 24 जून की रात बेंगलुरु के आरआर नगर इलाके का है। पुलिस को सूचना मिली कि कृषि थापांडा के अपार्टमेंट में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट में वैशाक अकेले थे, जबकि कृषि किसी दूसरे स्थान पर मौजूद थीं।जांच में सामने आया है कि घटना से पहले वैशाक ने कई बार कृषि थापांडा से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उस समय वह शहर से बाहर होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर सकीं। बाद में उनके मोबाइल पर कुछ ऐसे मैसेज मिले, जिनसे यह अंदेशा हुआ कि वैशाक किसी गंभीर मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे और कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। मैसेज देखने के बाद कृषि ने तुरंत वैशाक के परिवार को इसकी जानकारी दी।