
दिल्ली: वेनेजुएला में आए दो लगातार विनाशकारी भूकंपों के बाद तबाही का मंजर बेहद खौफनाक होता जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है, जबकि 1,500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं वेनेजुएला के गृह मंत्री डिओसडाडो कैबेलो के अनुसार, काराबालेडा और काटिया ला मार इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. अकेले ला गुएरा प्रांत में 70,000 से ज्यादा परिवार इस आपदा से सीधे प्रभावित हुए हैं और 100 से अधिक इमारतें जमींदोज हो चुकी हैंbआपदा के बाद से 157 लोग लापता हैं और करीब 200 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका हैभूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पलक झपकते ही दर्जनों इमारतें और रिहायशी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए. इस हादसे में अब तक 4300 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय अस्पतालों में घायलों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव है और कई इलाकों में मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से जुटा हुआ है