जालंधर, 4 जुलाई। पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर में शनिवार को मुस्लिम संगठन पंजाब की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठन के महासचिव मोहम्मद मज़हर आलम मज़ाहिरी ने प्रस्ताव रखा कि जमात सलमानी ट्रस्ट पंजाब के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी को संगठन का प्रदेश संरक्षक (सरपरस्त) बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हाजी आबिद हसन सलमानी लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा उनका अनुभव संगठन को नई दिशा देगा।
इस प्रस्ताव का संगठन के चेयरमैन सैयद अली, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद हाजी आबिद हसन सलमानी ने मुस्लिम संगठन पंजाब की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की मजबूती तथा समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने हाजी आबिद हसन सलमानी को मुस्लिम संगठन पंजाब का आधिकारिक रूप से ‘सरपरस्त’ घोषित किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाना है।
एडवोकेट नईम खान ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार मुस्लिम समाज से जुड़े कई मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब नफरत फैलाने वाली किसी भी विचारधारा का विरोध करते हुए समाज के सभी वर्गों के बीच विश्वास और एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहेगा।
बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को गांव, कस्बों और शहरों तक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ईस अवसर पर मुस्लिम संगठन नवांशहर के प्रधान मो. निजाम , मो. शाहिद, मो. सलीम, मो. इरशाद, मो. इस्माइल, मौलाना अमानुल्लाह जिला प्रधान, कपूरथला, मंजूर सलमानी (बठिंडा), आगाहैदर हुसैन, जाकिर सलमानी, कुर्बान सलमानी, शकील सलमानी, वसीम सलमानी, अयाज मैक्स सलमानी, आरिफ सलमानी, राशिद सलमानी, साजिद सलमानी, असलम खान, अरमान शेख, बदरुल खान, सोनु सलमानी, सिकंदर शेख, मोहम्मद शकील सलमानी, मंसूर सलमानी (बठिंडा), अतीक खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैप्शन
4 मज़हर 999
मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान, चेयरमैन सैय्यद अली, जनरल सेक्रेटरी मजहर आलम हाजी आबिद हसन सलमानी को नियुक्ति पत्र देते हुए,साथ हैं परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह, सिकन्दर शेख, अतीक खान व अन्य। (मज़हर)