दिल्ली: दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को इस बारिश में गर्मी से राहत मिली है, वहीं पर आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। IMD द्वारा राजधानी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद देश की प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे निपटने के लिए एयरलाइंस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों को सतर्क किया है खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को सूचित किया है कि दिल्ली आने वाले और यहां से जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों से अपील की है कि ट्रैवल से पहले अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस जरुर चेक कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।