दिल्ली; भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हैदराबाद स्थित स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम- ने अपने पहले ही प्रयास में उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने वाले इस ऐतिहासिक मिशन को Mission Aagman नाम दिया गया था।अपने पहले ऑर्बिटल मिशन, जिसे मिशन आगमन नाम दिया गया था में यह रॉकेट कई ग्राहकों के पेलोड और इन-ऑर्बिट प्रयोगों को लेकर गया था। रॉकेट ने अपनी पहली ही कोशिश में अपने पेलोड को 450 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया जिससे भारत अमेरिका और चीन के बाद प्राइवेट उद्यम के माध्यम से ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला तीसरा देश बन गया।