
दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत होते ही ड्रेस कोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में छात्रों के शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगा दी है कॉलेज प्रसाशन के इस फैसले को लेकर छात्रों ने पहले ही दिन कैंपस में जमकर विरोध प्रदर्शन किया बता दें कि नए नियम को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है जिसके अनुसार, क्लासरूम, लाइब्रेरी, असेंबली हॉल और चैपल जैसी जगहों पर शॉर्ट्स पहनने कर आने की अनुमति नहीं होगी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों से अपील की गई है नोटिस में सभी जूनियर सदस्यों से संस्थान के ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है बता दें कि इस नोटिस पर कॉलेज की नई प्रिंसिपल सुसान एलियास के हस्ताक्षर हैं हालांकि, इस फैसले ने छात्रों के बीच विवाद पैदा कर दिया है विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि किसी उच्च शिक्षण संस्थान में छात्रों के पहनावे पर इस तरह की पाबंदी लगाना उनकी व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन इस फैसले पर फिर से विचार करे और विद्यार्थियों से चर्चा कर समाधान निकाले उनका कहना है कि अनुशासन बनाए रखने के नाम पर अत्यधिक प्रतिबंध उचित नहीं हैं