मध्य प्रदेश : दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार कुल 451 डाक मतपत्रों की गणना की जा रही है।पहले राउंड के रूझानों में भाजपा प्रत्याशी 4551 और कांग्रेस 3367 पर है। वहीं आजाद समाज पार्टी 1917 पर है। कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी 11840 मतों से आगे चल रहे हैं।उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दल सुबह करीब सवा पांच बजे बस से दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी जीत का दावा दोहराया।निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी।