
मध्यप्रदेश : डॉ.मोहन यादव के कमान संभालने के बाद हुए 4 विधानसभा उपचुनावों के नतीजे राज्य की सियासत में एक बड़ा संदेश दे रहे हैं प्रशासनिक अमले के पूरे जोर और सत्ता के प्रभाव के बावजूद भाजपा इन चुनावों में 50 फीसदी का ही स्ट्राइक रेट हासिल कर सकी 2 सीटों पर भाजपा को जीत मिली, तो 2 महत्वपूर्ण सीटें विपक्ष के खाते में चली गईं इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि राज्य में अब मुकाबला एकतरफा नहीं रहा और उपचुनावों में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है जिन चार सीटों पर चुनाव हुआ है वे सीटें हैं अमरवाड़ा, बुधनी, विजयपुर और दतिया. दतिया उपचुनाव के नतीजे के बहाने इस रिपोर्ट में जानते हैं कहां क्या परिणाम रहा और इसके क्या सियासी मायने हैं छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर जुलाई 2024 में हुआ उपचुनाव बेहद खींचतान भरा रहा कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई इस सीट पर भाजपा ने उन्हें ही प्रत्याशी बनाया कड़े मुकाबले में कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरेन शाह को महज 3,027 वोटों के अंतर से हराया कमलेश शाह को 83,105 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने 80,078 वोट हासिल किए तब इस नजदीकी जीत ने साफ कर दिया कि दलबदल के बाद राह उतनी आसान नहीं थी