दिल्ली; भारतीय वायु सेना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने वायु सेना के बेहद प्रतिष्ठित कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ वह IAF की पहली महिला ‘Top Gun’ के रूप में जानी जा रही हैं।यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 20 हफ्ते चलने वाले इस मुश्किल प्रोग्राम के लिए वायु सेना के बहुत कम पायलट चुने जाते हैं। इस प्रोग्राम में अधिकारियों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स की ट्रेनिंग दी जाती है।स्क्वाड्रन लीडर भावना ने जून 2016 में पहली बार इतिहास रचा था, जब उन्हें अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायु सेना की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक के तौर पर कमीशन किया गया था। स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राफेल विमान में उड़ान भी भरवाई थी।