

दिल्ली; सोने की कीमतों में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 2,600 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई इसकी वजह ग्लोबल स्तर पर मजबूत मांग और निवेश में तेजी रही ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 2,600 रुपये बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई इस ताजा तेजी के साथ सोने की कीमतें 3 अगस्त के 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 12,400 रुपये या 8.4 फीसदी बढ़ गई हैं चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है यह पिछले सेशन के 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 4,000 रुपये बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम गई लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें इसलिए बढ़ीं, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदना शुरू कर दिया साथ ही, पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की मांग को बढ़ावा दिया



