SliderUncategorizedपंजाब

मुस्लिम संगठन पंजाब ने अमृतसर में गठित की जिला इकाई मानिक अली जिला प्रधान, खुर्शीद अहमद को महासचिव की जिम्मेदारी

अमृतसर, 7 सितंबर : मुस्लिम संगठन पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्लोआरी गेट स्थित बाजार लोहारां में बबलू मंडल के निवास पर प्रो. जुनैद खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और महासचिव मजहर आलम विशेष रूप से पहुंचे।
बैठक के दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब की ओर से नए सिरे से प्रत्येक जिले की अलग-अलग इकाइयों का गठन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
संगठन के महासचिव मजहर आलम मजाहिरी ने जिला पदाधिकारियों के लिए नामों के प्रस्ताव रखे। इसके बाद एडवोकेट नईम खान और समाजसेवी जुनैद खान ने मानिक अली को मुस्लिम संगठन अमृतसर का जिला प्रधान तथा खुर्शीद अहमद को महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की। उपस्थित लोगों ने तालियों से दोनों का स्वागत किया।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन लगातार लोगों के मुद्दे उठाने का काम कर रहा है। पंजाब के प्रत्येक जिले में नई टीमों का गठन किया जा रहा है। संगठन एक मजबूत सामाजिक मंच के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।
महासचिव मजहर आलम मजाहिरी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की भावना पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाएं।
नवनियुक्त जिला प्रधान मानिक अली और महासचिव खुर्शीद अहमद ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए एडवोकेट नईम खान और मजहर आलम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मानिक अली ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब प्रदेश में मुस्लिम समाज के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है।
इस अवसर पर प्रो. जुनैद खान, बबलू मंडल, मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के जिला चेयरमैन रियाजुद्दीन खान, नफीस अहमद, रिजवान खान, चमन खान, कासि उच्चम अली, मुनीर अहमद, एस.के. राजू, हाजी सैफुद्दीन, हाजी मोइन, मोहम्मद नाजिम, मुजफ्फर अहमद, अली, मुस्तकीम, मुमताज, शरीफुद्दीन खान, उस्मान खान, हाशिमुद्दीन, अनवर, मोहसिन, तनवीर, फिरोज, सरफराज खान, सिकंदर शेख, नईम ऑप्टिकल सहित अन्य मौजूद रहे।

कैप्शन
7 मजहर 888
मानिक अली और खुर्शीद अहमद को मुस्लिम संगठन पंजाब के नियुक्ति पत्र देते हुए प्रधान एडवोकेट नईम खान, महासचिव मजहर आलम, प्रो. जुनैद खान, नफीस अहमद ,बबलू मंडल व अन्य।

Related Articles

Back to top button