Sliderपंजाब

पंजाब आएंगे PM मोदी जाने कब

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 6 महीने बाकी रहने के कारण भाजपा पुरी तरह चुनाव मोड में आ गई है। यही वजह है कि पार्टी ने सितंबर और अक्टूबर में चोटी के 3 नेताओं के प्रोग्राम पंजाब में रखने का फैसला किया है। उच्च-स्तरीय सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में पंजाब का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। फिलहाल उनके इस प्रोग्राम की तारीख तय नहीं हुई है पर पार्टी का अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के आसपास ही पी.एम. मोदी का प्रोग्राम रखने का विचार है। पी.एम. मोदी पहले दिन माझा के कई विधानसभा हलकों में रोड शो करेंगे और रात में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुख्य दफ्तर में आराम करेंगे।हालांकि अभी उनके प्रोग्राम की रूपरेखा बन रही है पर पार्टी नेता बठिंडा या पटियाला में उनकी रैली आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय लीडरशिप से संपर्क कर रहे हैं। वह बठिंडा से रोड शो करते हुए पटियाला भी आ सकते हैं। पी.एम.ओ. और नेशनल लीडरशिप मिलकर प्रधानमंत्री का प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं। इस बीच केंद्र की ऑफिसर लॉबी भी काम में जुट गई है। उनका काम यह पता लगाना है कि PM अपने दौरे के दौरान क्या-क्या ऐलान कर सकते हैं और चुनाव के लिए जनता के सामन कौन से वादे रख सकते हैं, जो पूरे हो सकते हों।

Related Articles

Back to top button