

जालंधर: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए एक विशेष धार्मिक टूरिस्ट ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह यात्रा 14 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यह यात्रा जम्मू, जालंधर, लुधियाना, अंबाला और कई प्रमुख शहरों से होते हुए दक्षिण भारत में प्रवेश करेगी
इस विशेष ट्रेन यात्रा के माध्यम से यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्रा भक्तों को प्राचीन मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ दक्षिण भारत की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से रूबरू करवाने का अवसर प्रदान करेगी। IRCTC की यह पहल ‘भारत के दर्शन, भारत की आस’ की अवधारणा को मजबूत करती है।
प्रमुख तीर्थ स्थल:
रामेश्वरम: श्री रामनाथस्वामी मंदिर
मदुरै: मीनाक्षी मंदिर
तिरुचिरापल्ली: श्रीरंगम मंदिर
चिदंबरम: नटराज मंदिर
तिरुवन्नामलाई: अरुणाचलेश्वर मंदिर
सेवा का विशेष नजराना:
यात्रियों को एसी रेलवे कोच, आरामदायक आवास, नाश्ता, भोजन, डिनर, एसएएस तरह की सुविधाएं, गाइडिंग, एम्बुलेंस सेवा, धार्मिक गाइड, पहुंच एवं मंदिर दर्शन, सब्सिडी आवासीय तथा अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर आराम और सुविधा मिल सके।
भारत की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़ें
IRCTC की इस विशेष दक्षिण भारत यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का भी माध्यम बनेगी।



