

दिल्ली: भारत की मेजबानी में राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया है कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक कल्याण और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और फलदायी चर्चा होगी। पीएम मोदी ने कहा, अगले कुछ दिनों में दुनिया भर के नेता ब्रिक्स समिट के लिए इकट्ठा होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस सम्मेलन में वैश्विक कल्याण की भावना के साथ कई मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में ब्रिक्स समिट के लिए दुनिया भर के नेता इकट्ठा होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि इस समिट में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।



