
विनेश फोगाट को बड़ा झटका,जाने क्या

दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले सलेक्शन ट्रायल में शामिल होने की इजाज़त देने से इनकार कर दिया।जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि अभी कोर्ट विनेश को नियमों में विशेष छूट देकर 14 सितंबर के ट्रायल में भाग लेने की इजाज़त नहीं दे सकता। कुश्ती महासंघ ने 7 सितंबर को सलेक्शन ट्रायल के लिए कुछ पात्रता नियम बनाए थे। कोर्ट ने कहा कि ये नियम सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होते हैं। अगर किसी खिलाड़ी ने नियमों में बताए गए जरूरी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया है, तो वह मौजूदा नियमों के अनुसार ट्रायल के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।विनेश फोगाट ने अर्जी दायर कर कहा था कि वह गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और प्रसव के बाद स्वास्थ्य सुधार के कारण कुछ समय तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं। इसलिए उसे उस अवधि के लिए विशेष छूट देकर सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने दिया जाना चाहिए।



