
Sliderअन्य राज्य
जम्मू में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा,

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के तरनाह नाले क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद बी.एस.एफ. जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से बी.एस.एफ. द्वारा फिलहाल पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह भारतीय क्षेत्र में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ और सीमा पार कर यहां तक पहुंचने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। उसकी पहचान और अन्य विवरणों की भी जांच की जा रही है।



