Sliderपंजाब

जालंधर में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान

जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के मद्देनजर 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में 25 सितंबर को सरकारी संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा। बता दें कि श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेला जालंधर का प्रमुख धार्मिक मेला है, जिसमें हर साल पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को लेकर शहर में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button