

जालंधर, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के जनसेवा काल को समर्पित ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 17 सितंबर को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विकास परियोजनाओं के स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे।
जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, शाम शर्मा, बलजीत प्रिंस,संजीव शर्मा, एवं अनुज शारदा,साहिल शर्मा, ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता उन विकास परियोजनाओं के स्थलों पर ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ जलाएंगे, जो केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासवादी सोच का प्रतीक हैं।
नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बर्ल्टन पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के तहत विकसित हो रहे स्पोर्ट्स हब तथा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, रमन पब्बी, रवि मोहिंद्रू, नवल कंबोज, पार्षद रवि कुमार रिंपी, प्रभाकर, गुरदीप सिंह फौजी, अमित ढल्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, पुनीत शुक्ला, तेजिंदर सिंह बिट्टू, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, राजेश कपूर, मीनू डंड, जगजीत सिंह तथा चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में बाबू जगजीवन राम चौक स्थित स्मार्ट सिटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, मनजीत सिंह टीटू, अजय बब्बल, रानी भगत, ज्योती, शोभा मेनिया, चरणजीत कौर संधा, तरविंदर सोई, रमेश शर्मा तथा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को नई दिशा देने वाले नेतृत्व के प्रति जनता के सम्मान और विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जालंधर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनसमर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेंगे।



