Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने मनाया इंजीनियर्स दिवस

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह की रहनुमाई में विद्यार्थियों के साथ मिलकर इंजीनियर्स दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विभाग के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सरप्राइज़ क्विज़ का आयोजन किया। विभागीय स्टाफ ने अचानक कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से इंजीनियरिंग से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं तकनीकी विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक क्विज़ में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, आत्मविश्वास एवं इंजीनियरिंग के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था।

इसके उपरांत विभागीय स्टाफ की ओर से विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख श्रीमती ऋचा अरोड़ा, तथा विभाग के लेक्चरर श्री प्रभु दयाल, श्री रोहित कुमार, श्री अमित शर्मा व श्री सुशांत शर्मा सभी इस के लिए बधाई के पात्र हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव रहा।

Related Articles

Back to top button