
मोहाली: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने आज सुबह मोहाली में गमाडा और पुड्डा ऑफिस पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सुबह 11:30 बजे ई.डी. अधिकारियों ने उक्त ऑफिसों पर छापा मारा।इस बीच, जानकारी सामने आई है कि गमाडा के कुछ अधिकारियों से पूछताछ की गई है। ई.डी. की टीमें गमाडा से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ई.डी. की यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि ई.डी. पहले ही सी.एल.यू. घोटाले में तीन बिल्डरों के खिलाफ जांच शुरू कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।



