
लायंस क्लब जालंधर ने पहला कदम स्कूल को दो बैटरी इन्वर्टर भेंट किए*

जालंधर, 23 सितंबर 2026
सेवा ही जीवन है के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब जालंधर ने आज रत्न नगर जालंधर स्थित पहला कदम चैरिटेबल फ्री स्कूल में दो बैटरी इन्वर्टर भेंट किए। *प्रधान मल्होत्रा साहब ने स्कूल के तकरीबन 150बच्चों को आपने हाथों से फल, बिस्कुट और चिप्स के पैकेट भी वितरित किए* ।
इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन मितुल चोपड़ा जी का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। लायन मितुल चोपड़ा जी लायंस क्लब के हर सेवा कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनका यह योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर क्लब के *प्रधान लायन मल्होत्रा जी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली गुल होने पर स्कूल के बच्चे भीषण गर्मी में पढ़ने को मजबूर होते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा आती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए क्लब ने तुरंत दो बैटरी इन्वर्टर का प्रबंध किया, ताकि बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि लायन मितुल चोपड़ा जैसे समर्पित समाजसेवी के सहयोग से ही क्लब के सेवा कार्य सफल हो पाते हैं* और वे हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।
*लांयन मितुल चोपड़ा जी ने कहा कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते, उन बच्चों को शिक्षित करना एक पुण्य और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसी संस्थाओं की मदद करता रहेगा*।
इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी, सीनियर लायन सदस्य एम.एल. गुप्ता, सेवा सिंह, बलकार सिंह, ए.के. बहल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्कूल प्रबंधन की ओर से ट्रस्ट के पदाधिकारी जी.डी. कुंद्रा, राजेंद्र ऋषि, रोशन लाल मित्तल, एल.के. टंडन, गौरव गुप्ता व अन्य सदस्यों ने लायंस क्लब जालंधर, विशेषकर लायन मितुल चोपड़ा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अंत में क्लब के सचिव लायन अरुण वशिष्ट जी ने आए हुए सभी सदस्यों और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।



